बार-बार होने वाले और सामान्य दवाओं से ठीक न होने वाले जिद्दी मलेरिया का गला दवा नया कॉम्बिनेशन घोंटेगा। इस दवा के लिए ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया की एक्सपर्ट कमेटी एंड कोऑर्डिनेशन सेल ने मंजूरी दे दी है। एक्सपर्ट कमेटी की सदस्य और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि इस संबंध में आठ जनवरी को बैठक हुई थी। इसके बाद कंपनी को दवा के ट्रायल आदि के लिए मंजूरी दे दी गई है।
ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया की एक्सपर्ट कमेटी एंड कोआर्डिनेशन सेल की बैठक दिल्ली में हुई थी। मलेरिया के इलाज में अभी दो सॉल्ट प्रचलित हैं लेकिन इससे कुछ रोगियों का मलेरिया ठीक नहीं होता है। मलेरिया कुछ दिन ठीक होने के बाद रिलैप्स हो जाता है। साथ ही लंबा खिंचता है। कंपनी जो नया कॉम्बिनेशन बना रही है, उसमें इन दो दवाओं के साथ एमोडियाक्वीन सॉल्ट भी जोड़ा जाएगा। इससे रेसिस्टेंट मलेरिया को काबू में किया जा सकता है।