उत्तर प्रदेश के कानपुर में घरेलू कलह में स्टेट जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मूलरूप से सोनभद्र के गुरेठ गांव निवासी रमेश कुमार सिंह लखनपुर स्थित उत्कर्ष अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 में पत्नी कंचन सिंह (30) और बेटे आयूष के साथ रहते हैं।
उनकी तैनाती विकास नगर स्थित जीएसटी ऑफिस में है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम फ्लैट के एक कमरे में बेटे के साथ टीवी देख रहे थे। पत्नी दूसरे कमरे में थी। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
खिड़की से झांककर देखा तो कंचन पंखे के सहारे फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आपसी कलह में जान देने की बात सामने आ रही है। पता चला है कि दोनों में अक्सर विवाद होता था। विवाद की जड़ क्या थी, यह अभी पता नहीं चला है।