फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ग्रीनपार्क में दिखा क्रिकेट का जुनून, पहुंचे 20 हजार से अधिक दर्शक

Sun, 05 Oct 2025 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भारत–ऑस्ट्रेलिया-ए वनडे सीरीज में 33 लाख से अधिक की टिकट बिक्री हुई। 
 
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में दर्शक की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीनपार्क एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के जोश और उमंग से सराबोर हो उठा। भले ही यह अनौपचारिक भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए टीमों के बीच खेली गई सीरीज रही लेकिन कानपुरवासियों ने इसे किसी अंतरराष्ट्रीय आयोजन की तरह यादगार बना दिया। तीन मैचों की इस रोमांचक सीरीज में 33 लाख रुपये से अधिक मूल्य के टिकट बिके।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में दर्शक की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में लगभग 20 हजार दर्शकों की रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज की गई। मैच के दाैरान महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी अपनी-अपनी सीटों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए।

ग्रीनपार्क मे प्रवेश के लिए गेट पर लगी दर्शको की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सी-बालकनी, ई-पब्लिक, बी-गर्ल्स, पवेलियन-ए, वीआईपी स्टैंड और डायरेक्टर गैलरी में तिरंगे झंडों की लहर और डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि दर्शकों का उत्साह इस आयोजन की असली सफलता रहा।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क मे मैच देखने के लिए सुबह से ही पहुंचने लगे थे दर्शक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि तीनों मैचों में कुल 13,227 टिकट बिके जिनसे 33 लाख 66 हजार 891 रुपये की आमदनी हुई। फाइनल मुकाबले में 6,241 टिकट की बिक्री से 16 लाख 63 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें