फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दादी को न्याय दिलाने के लिए पौत्र पहुंचा था कोर्ट, चाचा-चाची के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट, पढ़ें मामला

Thu, 08 May 2025 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किरन के पौत्र बृजेश कुमार ने अधिवक्ता कैलाश नाथ सैनी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। पुलिस रिपोर्ट में भी धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। इस पर कोर्ट ने सात दिन में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक बेटा-बहू और बहू के भाइयों ने धोखे से संपत्ति अपने नाम कराकर बुजुर्ग मां को घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर दादी को न्याय दिलाने के लिए पौत्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब पौत्र की अर्जी पर एसीजेएम चतुर्थ की अदालत ने महाराजपुर थाना प्रभारी को बेटा-बहू और बहू के भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

महाराजपुर के ग्राम खरौटी निवासी किरन देवी के दो बेटे लक्ष्मी नारायण और अमित कुमार कुशवाहा हैं। किरन छोटे बेटे अमित के साथ चकेरी थानांतर्गत कोयलानगर में रहती थीं। आरोप है कि अमित कुमार कुशवाहा, उनकी पत्नी अनुपम व उसके भाई सर्वेश व गोलू षड्यंत्र के तहत किरन देवी को पेंशन बनवाने का झांसा देकर उन्हें रजिस्ट्रार ऑफिस ले गए और दान पत्र के माध्यम से दिसंबर 2023 में सारी जमीन अपने नाम करवा ली।

बचाने की कोशिश पर भतीजी को भी पीटा
इसके बाद 90 वर्षीय वृद्ध मां को प्रताड़ित करते रहे। उन्हें खाना-पीना देना बंद कर दिया। मारते-पीटते थे और वर्ष 2024 में उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद किरन देवी अपने बड़े बेटे लक्ष्मी नारायण के पास रहने लगी। अमित ने वहां जाकर भी किरन से मारपीट की। बचाने की कोशिश करने पर भतीजी को भी मारा पीटा।
विज्ञापन

सात दिन में विवेचना करने के आदेश जारी
किरन ने इसकी शिकायत थाने में की], लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब किरन के पौत्र बृजेश कुमार ने अधिवक्ता कैलाश नाथ सैनी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पुलिस रिपोर्ट में भी धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही थी। इस पर कोर्ट ने सात दिन में रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें