फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिव्यांग मेले में डीएम का निरीक्षण, विभिन्न स्टालों का किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Tue, 04 Aug 2026 02:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के आईटीआई परिसर में आयोजित दिव्यांग मेले का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को पात्र दिव्यांगजनों को त्वरित लाभ एवं उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आईटीआई के दिव्यांग मेले में डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के आईटीआई परिसर में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित विशेष मेले का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारिकी से जायजा लिया। उन्होंने शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।

विज्ञापन

उन्होंने वहां मौजूद दिव्यांगजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो भी पात्र व्यक्ति पंजीकरण या अन्य औपचारिकताओं के लिए आएं, उनकी सहायता पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जाए। प्रशासन का उद्देश्य है कि शासन की कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों तक सुगमता से पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें