कानपुर में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गोविंदनगर व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बंदी के बावजूद हर मंगलवार बाजार खोलने का निर्णय लिया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार खोलने की लिखित सूचना श्रमायुक्त और जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी गई है। बैठक में अभिषेक त्रिपाठी, पवन शुक्ला, राजपाल विज, गोविंद गुप्ता, बंटी चौहान, पुनीत त्रिपाठी, दीपक, गौरव, नितिन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।