- सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ही मिलेगी सुविधा
- एक ग्राहक सिर्फ एक घंटे ही इस्तेमाल कर सकेगा इंटरनेट
- फेसबुक और व्हाट्सएप नहीं चल सकेंगे, डाउनलोडिंग भी होगी
कानपुर शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें एक और वाईफाई पार्क मिल गया है। किदवई नगर ई ब्लॉक स्थित सांई मंदिर पार्क शुक्रवार से वाईफाई हो गया।
विज्ञापन
विधायक अजय कपूर ने गुरुवार को इस सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद पार्क में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कराकर वाईफाई इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
इस मौके पर मौजूद बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक मार्केटिंग प्रबोध कुमार शुक्ला ने बताया कि फ्री इंटरनेट की सेवा सिर्फ नौ घंटे तक रहेगी। एक मोबाइल धारक सिर्फ एक घंटे तक वाईफाई का उपयोग कर सकेगा।
विज्ञापन
यहां शिक्षा, समान्य ज्ञान, ऐतिहासिक और शिक्षा से जुड़ी अन्य साइटें ही खुलेंगी। छात्र इससे संबंधित सामग्री डाउनलोड भी कर सकेंगे। यहां फेसबुक और व्हाट्सएप नहीं चलेगा। एक समय में 300 से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। निर्धारित स्पीड 10 एमबीपीएस है।