ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में लाभम सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें त्योहारी सीजन के दौरान दुनिया के सबसे बड़े आभूषण खरीदारी महोत्सव ‘लकी लक्ष्मी’ की घोषणा की गई। महोत्सव 22 सितंबर से नौ नवंबर तक पूरे भारत में आयोजित किया जाएगा। इसमें अंतिम उपभोक्ताओं को रत्न एवं आभूषण उद्योग में अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
लाभम सेमिनार का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया जेम एंड ज्वैलरी शो (जीजेएस) भारत की प्रमुख बीटूबी आभूषण प्रदर्शनी 16 से 19 सितंबर तक मुंबई में आयोजित होगी। इस मौके पर जीजेसी के अध्यक्ष राजेश रोकड़े, क्षेत्रीय अध्यक्ष उत्तर डाॅ. रवि कपूर, उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र जैन, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, निदेशक एवं लाभ संयोजक वर्धमान (आशीष) कोठारी, नितेश और गौरव मौजूद रहे।