फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेपक टकरा प्रतियोगिता में कानपुर की बालिकाओं ने जीता कांस्य

विज्ञापन
बरेली में हुई 20वीं सीनियर उत्तर प्रदेश सेपक टकरा प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली कानपुर - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। बरेली स्थित डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 से 14 सितंबर तक 20वीं सीनियर उप्र सेपक टकरा प्रतियोगिता हुई। इसमें बालिका वर्ग के रेगु इवेंट में कानपुर ने लखनऊ को हराकर कांस्य पदक जीता। टीम में काजल राजपूत, प्रियंका, लता कुमारी और करिश्मा सोनकर ने प्रतिभाग किया। कोच राहुल वाल्मीकि ने बताया कि सभी खिलाड़ी पुलिस लाइन ग्राउंड पर नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं, बालक वर्ग में कानपुर के खिलाड़ी राहुल कुमार, अफजल खान और मंजीत सिंह ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची और फिरोज़ाबाद जिले के साथ संयुक्त रूप से सेकेंड रनर-अप रही। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल करने पर सेपक टकरा संघ के सचिव शैलेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्रद्धा सोनकर ने कोच और खिलाड़ियों को बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें