फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छात्राओं ने थाना प्रभारी को बांधा रक्षासूत्र, पुलिस ने बच्चों को बांटी मिठाई…मित्रता का दिया संदेश

Fri, 08 Aug 2025 01:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में सुरजन सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रक्षाबंधन के मौके पर थाना प्रभारी सहित पूरे पुलिस स्टाफ को राखी बांधी। इस दौरान पुलिस ने भी बच्चों को मिठाइयां देकर मित्र पुलिस का संदेश दिया।
विज्ञापन
छात्राओं ने रक्षाबंधन के मौके पर थाना प्रभारी सहित पूरे पुलिस स्टॉफ को बांधी राखी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में थाना महाराजपुर क्षेत्र के महाराजपुर कस्बे में स्थित सुरजन सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना निरीक्षक संजय पांडेय और समस्त पुलिस स्टॉफ को सनातन परंपरा के अनुसार टीका लगाकर रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान भाई बहन के पवित्र रिश्ते को निभाते हुए रक्षाबंधन का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चों को मिठाइयां देकर "मित्र पुलिस" का संदेश दिया - फोटो : amar ujala

छात्राओं के इस स्नेह और सम्मान से अभिभूत होकर थाना प्रभारी ने बच्चों को मिठाइयां और चॉकलेट वितरित कर अपना स्नेह और दुलार लुटाया। साथ ही, बच्चों के मन से पुलिस के प्रति भय को मिटाते हुए मित्र पुलिस का संदेश स्थापित किया। इस अवसर पर थाना परिसर में एक पारिवारिक और भावनात्मक वातावरण बना, जिसमें स्नेह का सुंदर संगम देखने को मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें