फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घाटमपुर सर्किल का दबदबा…जनसुनवाई में प्रदेश भर में लगातार दूसरे महीने अव्वल; इन थानों ने लहराया परचम

Fri, 09 Jan 2026 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर सर्किल के सभी छह थानों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 100 में 100 अंक हासिल कर इन थानों ने सितंबर से दिसंबर तक अपना दबदबा कायम रखा है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त, घाटमपुर कार्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर सर्किल के सभी छह थानों में जनसुनवाई पोर्टल में आई विभिन्न शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने में प्रदेश में लगातार दूसरे माह भी अव्वल रहे हैं। यदि अक्टूबर माह में केवल सजेती थाने के दूसरे नंबर पर को छोड़ दिया जाए, तो सितंबर से दिसंबर तक चार महीने से सभी थानों की रैंक प्रदेश में पहले नंबर पर है। एसीपी कृष्ण कांत ने सभी थाना प्रभारियों को जनसुनवाई का गुणवत्ता पूर्ण समय से निस्तारण करने के निर्देश देने के साथ उनकी टीम को बधाई दी है। 

विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि बीते सितंबर महीने के बाद से सभी थाने रैंक में अव्वल आ रहे हैं। केवल सजेती थाना अक्टूबर माह में दूसरी रैंक पर रह गया था। उसके बाद नवंबर और फिर से दिसंबर में भी जनसुनवाई पोर्टल में आई विभिन्न शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सजेती, घाटमपुर, रेउना, बिधनू, साढ़, सेन पश्चिम पारा को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है।

विज्ञापन

100 में 100 अंक पाकर प्रदेश में प्रथम स्थान
सभी थानों ने जनसुनवाई शिकायतों में मिलने वाली शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया है। इसके चलते सभी थानों ने 100 में 100 अंक पाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसीपी ने थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ उहोंने पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आगे हम सभी को ऐसे ही शिकायतों का समय से निस्तारण कर प्रदेश में प्रथम स्थान कायम रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें