महाप्रबंधक ने सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन का किया निरीक्षण
- फोटो : amar ujala
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह बुधवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने जीएमसी यार्ड पहुंचकर तमाम संभावनाएं तलाशी है। यहां ट्रेनों की मरम्मत आदि को विस्तार दिया जाना है। महाप्रबंधक ने बताया कि भविष्य को देखते हुए कानपुर से आवागमन करने वाली ट्रेनों की संख्या और अधिक बढ़ेगी।
इसलिए उनके मेंटेनेंस और वॉशिंग के कार्य को भी विस्तार देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि आज से 10-15 साल पहले कानपुर से होकर निकलने वाली ट्रेनों की संख्या बहुत ज्यादा 150 हुआ करती थी, लेकिन वर्तमान में करीब 300 ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। भविष्य में ट्रेनों की संख्या और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना है।