फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मृति गोल्ड कप में कानपुर जेम्स ने 108 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मृति गोल्ड कप में मंगलवार को कानपुर जेम्स ने कानपुर रेड टीम को 108 रन से हराया। डीएवी ग्राउंड पर हुए मैच में कानपुर जेम्स टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 255 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से शिवम शर्मा ने 111 रन की पारी खेली। साहिल सलीम ने 51 और मनींदर सिंह ने 46 रन बनाए। वहीं कानपुर रेड की पूरी टीम 20 ओवर में 147 रन पर आउट हो गई। टीम से वेद तिवारी ने 59, दीप कमल ने 37 और हाशमी ने 20 रन जोड़े।

गेंदबाजी में कानपुर जेम्स से विकास अग्निहोत्री और मनींदर सिंह ने 3-3, मोहम्मद नोमान ने दो और इरफान जैदी ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब शिवम कुमार शर्मा को शतकीय पारी के लिए दिया गया। प्रतियोगिता का संचालन आयोजन सचिव अहसान इमरान की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें