Kanpur News: यूथ ओलंपिक गेम्स-2025 सीजन 3 की वॉलीबॉल प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय में हुई, जिसमें गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ने फाइनल में डीपीएस आजाद नगर को 2-0 से हराकर खिताब जीता। बेस्ट प्लेयर का अवार्ड मयंक सिंह, गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल को मिला।
कानपुर ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित यूथ ओलंपिक गेम्स-2025 सीजन 3 में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को पंडित दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में डीपीएस आजाद नगर ने एकमे स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ने ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल को भी 2-0 से शिकस्त दी। फाइनल मैच गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस आजाद नगर के बीच खेला गया, जिसमें गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपीएस आजाद नगर को सीधे 2-0 से हराकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।