फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Gas Crisis: कहीं दिव्यांग को घसीटा, कहीं गश खाकर गिरीं महिलाएं, भगवत गैस एजेंसी पर हंगामा, लगाए ये आरोप

Wed, 22 Apr 2026 09:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर की गैस एजेंसियों पर सिलिंडर की कमी और अवैध वसूली को लेकर मंगलवार को भारी बवाल हुआ, जिसमें पुलिस द्वारा एक दिव्यांग से बदसलूकी का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन
बेहोश महिला को संभालते लोग, धूप में पानी पिता आदमी, पेड़ के नीचे बैठी महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • केस-1: कांशीराम कॉलोनी निवासी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 26 अप्रैल को भतीजी की शादी के लिए जिलाधिकारी केस-1 से गुहार लगाई थी। सिलिंडर देने के निर्देश भी दिए गए लेकिन जब एजेंसी पहुंचे तो संचालकों ने स्टॉक न होने की बात कहकर लौटा दिया।
  • केस-2: भाभानगर के शिवपाल सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पहले गैस सिलिंडर की बुकिंग की थी लेकिन ओटीपी न आने के कारण तीन दिन से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। केवाईसी के नाम 200 रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन

लाजपत नगर भगवत गैस एजेंसी में लगी लाइन - फोटो : amar ujala

कानपुर में भगवत गैस एजेंसी में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। सुबह से दोपहर तक इंतजार के बाद स्टॉक न होने की लोगों को सूचना दी गई। इसी बीच लाइन में लगीं कुछ महिलाएं गश खाकर गिर गईं। इससे आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।

लाजपत नगर स्थित भागवत गैस एजेंसी में सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगाया - फोटो : amar ujala
150 से 250 रुपये तक की वसूली का आरोप
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रतिदिन स्टॉक न होने की बात कहकर लौटा दिया। जाता है। सिलिंडर न होने के बावजूद केवाईसी, रबर पाइप और कनेक्शन नवीनीकरण के नाम पर 150 से 250 रुपये तक की वसूली की जा रही है। विरोध करने पर गैस न देने की धमकी दी जाती है।

भगवत गैस एजेंसी के सामने लोगों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala
15-15 दिन पहले की बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहे
करीब एक घंटे बाद सिलिंडर की गाड़ी पहुंचने पर पुलिस बल की मौजूदगी में सीमित संख्या में उपभोक्ताओं को गैस मिल सकी। भगवत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि 15-15 दिन पहले की बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। विभाग के अधिकारी सिर्फ सिलिंडर की आवक कम होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

लोगों को समझाती हुई पुलिस - फोटो : amar ujala
4.60 लाख आवेदनों पर 4.30 लाख वितरण का दावा
जिले में एलपीजी सिलिंडर वितरण के आंकड़े और हकीकत अलग-अलग हैं। जिला पूर्ति विभाग 40 दिनों में 4,60,428 आवेदनों के सापेक्ष 4,30,999 उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरण करने का दावा कर रहा है जबकि जमीनी स्तर पर उपभोक्ता 10-12 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं।

लाजपत नगर भागवत गैस एजेंसी पर लोगों की लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
सिलिंडर सभी एजेसियों पर पहुंच रहे हैं। गाड़ी पहुंचने में कभी-कभी विलंब हो जाता है, जिसकी वजह से सुबह वितरण में दिक्कत आती है। यहां क्यों दिक्कत हो रही इसकी जांच कराई जाएगी। -राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

भागवत गैस एजेंसी पर लोगों की लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
एजेंसी में घुसने पर पुलिसकर्मी ने दिव्यांग को धक्का देकर निकाला
चकेरी थानाक्षेत्र के भाभानगर स्थित चंदेल गैस एजेंसी में मंगलवार को सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। एक दिव्यांग ने आरोप लगाया है कि एजेंसी कर्मियों ने मारपीट की। पुलिस ने भी बाहर निकाल दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जेके मंदिर मार्ग स्थित श्री भागवत गैस एजेंसी में लगी उपभोक्ताओं की लाइन - फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मी के बदसलूकी की जानकारी नहीं
सनिगवां के गणेशपुर निवासी दिव्यांग गैस एजेंसी के बाहर पुलिस से विवाद लालजी ने बताया कि  मंगलवार सुबह छह बजे से गैस एजेंसी में लाइन लग गए। जानकारी के लिए ऑफिस कर्मचारियों से मिलने का प्रयास करने पर कर्मी ने मारपीट की। सिपाही पर आरोप लगाया कि घसीटकर जमीन में गिरा दिया और बाहर फेंक दिया। हालांकि बवाल के बाद उनको सिलिंडर दे दिया गया है। एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पुलिसकर्मी के बदसलूकी की जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें