दादा नगर स्थित ममता गैस एजेंसी गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लाइन
- फोटो : amar ujala
कानपुर जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत और एजेंसी संचालकों की मनमानी से परेशान जनता को राहत देने में जिला पूर्ति विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। हालात यह हैं कि रोज 20 हजार से अधिक उपभोक्ता गैस के लिए बीते एक सप्ताह से सुबह से लेकर शाम तक एजेंसियों के बाहर लाइन लगा रहे हैं। वहीं इनकी समस्याओं के निस्तारण में लगाए पूर्ति निरीक्षक और पूर्ति लिपिक फोन बंदकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
अमेरिका, इस्राइल-ईरान युद्ध के चलते जिले में एलपीजी गैस का संकट बढ़ गया है। इसको देखते हुए 11 मार्च को अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) की ओर से गैस से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए तीन शिफ्ट में तीन टीमें गठित की गई थीं। एक टीम में दो-दो लोगों को तैनात किया था। सुबह सात बजे से रात्रि 11 बजे तक गैस संबंधित आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए जिम्मेदारी तय की थी।