फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रामा यूनिवर्सिटी में करंट लगने से माली की मौत, घास काटते समय  हादसा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 02 Aug 2025 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र के रामा यूनिवर्सिटी परिसर में काम करने वाले माली की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के रामा यूनिवर्सिटी परिसर में शुक्रवार दोपहर एक दुखद हादसा हुआ। घास काटते समय खुले बिजली के तार की चपेट में आने से माली ओमप्रकाश गौतम (64) की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

चौबेपुर थाना क्षेत्र के सहज्योरा गांव निवासी ओमप्रकाश गौतम पिछले कई वर्षों से यूनिवर्सिटी में माली का काम करते थे। परिजनों का कहना है कि बिजली के तारों को सुरक्षित न रखने के कारण यह दुर्घटना हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें