फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 50 हजार का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Wed, 21 Jan 2026 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसटीएफ और जाजमऊ पुलिस ने 50 हजार के इनामी गांजा तस्कर राम सागर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को पुलिस पहले भी जेल भेज चुकी है लेकिन गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद से तस्कर फरार था। बीती 23 नवंबर 2024 को एक डंपर को घेराबंदी करके जाजमऊ चौराहे पर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके अंदर से 18 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। जिलों के चेकपोस्ट पार करवा रही एक स्कॉर्पियो और डंपर को सीज किया गया था। गैंग के सदस्य पुंडलिक केंद्रे, संतोष यादव और मंगेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी राम सागर यादव फरार था। पुलिस ने सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। एसटीएफ और जाजमऊ पुलिस ने मंगलवार रात पुरानी चुंगी से राम सागर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ में दो और जाजमऊ थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें