ठंड में हार्ट अटैक के लक्षण वाले 72 रोगी एलपीएस कार्डियोलॉजी संस्थान में भर्ती किए गए। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को ओपीडी में 1411 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पांच रोगी मृतावस्था में अस्पताल लाए गए। मंगलवार को 145 रोगियों ने इमरजेंसी में जांच कराई। हैलट इमरजेंसी में रात आठ बजे तक 38 रोगी भर्ती हुए। इनमें ब्रेन स्ट्रोक के 15 रोगी हैं। सीनियर फिजीशियन डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के अलावा सांस तंत्र के रोगी अधिक आ रहे हैं।