फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Ganga Mela: ध्वजारोहण के साथ हटिया से शुरू हुआ गंगा मेला, निकला रंग ठेला…नाचते-गाते निकले होरियारे

Thu, 20 Mar 2025 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सुबह 10.30 बजे जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर झंडा लहराकर गंगा मेला का शुभारंभ किया है। पूरे शहर से लोग हटिया पहुंच रहे हैं। यहां करीब सात किलोमीटर के दायरे में 25 हजार से अधिक होरियारे नाचते-गाते होली का जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन
kanpur ganga mela 2025 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर का ऐतिहासिक गंगा मेला गुरुवार को ध्वजारोहण के साथ हटिया से शुरू हुआ। हर तरफ पिचकारी से रंग बरस रहा है और सड़कों पर होरियारे जश्न मना रहे हैं। शाम को सरसैया घाट पर मेला लगेगा। इसमें शामिल शहरवासी एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे व आपसी सौहार्द्ध का परिचय देंगे।

विज्ञापन

बता दें कि शहर में होली का त्योहार आठ दिन तक मनाया जाता है। अनुराधा नक्षत्र में गंगा मेला के दिन इसका समापन होता है। गंगा मेला को लेकर शहरवासियों में उल्लास हैं। मुख्य आयोजन हटिया के रज्जन बाबू पार्क में हुआ। यहां पर छह घंटे तक जमकर रंग बरसेगा।

kanpur ganga mela 2025 - फोटो : amar ujala


झंडा लहराकर गंगा मेला का शुभारंभ

सुबह 10.30 बजे जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर झंडा लहराकर गंगा मेला का शुभारंभ किया है। पूरे शहर से लोग हटिया पहुंच रहे हैं। यहां करीब सात किलोमीटर के दायरे में 25 हजार से अधिक होरियारे नाचते-गाते होली का जश्न मनाएंगे। इसके बाद रंग ठेला निकला, पूरे क्षेत्र में घूमेगा।

kanpur ganga mela 2025 - फोटो : amar ujala
सरसैया घाट पर लगेगा मेला
इसके बाद वापस रज्जन बाबू पार्क आकर समाप्त होगा। इसमें सबसे आगे भैंसा ठेला, उसके पीछे हाथी, घोड़े और ऊंट की सवारियां हैं। शाम को सरसैया घाट पर मेला लगेगा। इसमें शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचते हैं और मेले का आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन

kanpur ganga mela 2025 - फोटो : amar ujala
मेला में लगेंगे शिविर
सरसैया घाट पर मेला के लिए पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। यहां पर विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों आदि के शिविर लगेंगे। इसमें शामिल लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देंगे। मेले में खानपान, खिलौने की दुकानें और बच्चों के लिए झूले भी लगेंगे। स्टॉल लगाने के लिए सरसैया घाट पर बुधवार रात से तैयारियां होने लगी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें