फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गंगा संरक्षण की तैयारी, प्रदूषण फैलाने वाले ग्रामीण नाले होंगे टैप, तीन स्थान पर विकसित होंगे वेटलैंड

Fri, 21 Aug 2026 02:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। ड्रोन सर्वे में चिह्नित किए गए ग्रामीण नालों को अब टैप किया जाएगा और पानी के शोधन के लिए तीन स्थानों पर वेटलैंड विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
गंगा में जाता गंदा पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा में प्रदूषण फैलाने वाले ग्रामीण नालों को अब टैप किया जाएगा। ड्रोन सर्वे में चिह्नित नालों की टैपिंग करने के साथ पानी के शोधन के लिए तीन स्थानों पर वेटलैंड विकसित किए जाएंगे। इसके लिए जल निगम शहरी एवं ग्रामीण के सहयोग से प्रस्ताव तैयार कर बजट मंजूरी के लिए राज्य स्वच्छ गंगा मिशन और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में गंगा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने यह जानकारी जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को दी। बैठक में डीएम ने सभी कार्यदायी विभागों को एक सप्ताह में कार्यों की टाइमलाइन सत्यापित करने और अधूरा डेटा पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला गंगा योजना का अंतिम ड्राफ्ट राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

गंगा में गिरता नाले का गंदा पानी - फोटो : amar ujala
पत्र भेजकर जानकारी देने के दिए निर्देश
बैठक में नगर निगम के अधिकारियों के न पहुंचने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। अपर नगर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने और नगर आयुक्त को पत्र भेजकर जानकारी देने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गंगा संरक्षण के कार्यों में विभाग बेहतर समन्वय के साथ तय समयसीमा में जिम्मेदारी पूरी करें। बैठक में सीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें