फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गणपति को नम आंखों से दी विदाई, कृत्रिम तालाबों में गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से किया गया विसर्जन

Thu, 24 Sep 2026 11:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से किया गया विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर गुरुवार को गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लेकर निकले। महिलाएं, पुरुष और बच्चे गुलाल लगाकर नाचते-झूमते हुए बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की प्रार्थना करते नजर आए। गंगा बैराज, काली घाट, गोला घाट और मैस्कर घाट समेत विभिन्न विसर्जन स्थलों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में गणेश प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

गणेश प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गणपति की आरती उतारी और उनके कान में अपनी मनोकामनाएं कहीं। प्रतिमा को जल में विसर्जित होते देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। हाथ जोड़कर सभी ने बप्पा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की और भावुक मन से घर लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें