फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: होटल में चल रही थी जुए की महफिल, भाजपा मंडल मंत्री समेत 13 गिरफ्तार, भारी रकम बरामद, मुख्य सरगना फरार

Thu, 16 Jul 2026 11:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किदवई नगर पुलिस और स्वॉट टीम ने उस्मानपुर स्थित ओसियन ग्रांड होटल में छापेमारी कर भाजपा के जूही मंडल मंत्री लव सिंह समेत 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। मौके से साढ़े पांच लाख रुपये बरामद हुए हैं, जबकि सरगना संदीप साहू फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवईनगर पुलिस ने होटल में जुआ खेलने के आरोप में भाजपा के मंडल मंत्री, कारोबारी, प्रापर्टी डीलर समेत 13 को गिरफ्तार किया है। मौके से साढ़े पांच लाख रुपये बरामद हुए हैं। सरगना भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

एडीसीपी ऑपरेशन एवं दक्षिण सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि उस्मानपुर स्थित ओसियन ग्रांड होटल में पिछले करीब डेढ़ महीने से जुए की फड़ चलने की सूचना मिल रही थी। पुष्टि होने पर बुधवार देर शाम स्वॉट टीम ने किदवईनगर पुलिस के साथ होटल में छापा मारा। होटल के एक कमरे से 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

ये लोग हुए हैं गिरफ्तार
इनकी पहचान जूही निवासी लव सिंह, गोविंदनगर के कारोबारी गुरुदेव सिंह, बर्रा के मोबाइल दुकानदार गौरव बजाज, जूही निवासी हिमांशु गुप्ता, विनय कुमार, उन्नाव के किसान मौजी लाल, कल्याणपुर के अजय शुक्ला, मैकेनिक सुशील कुमार बाजपेई, अनवरगंज के मोहित वर्मा, बजरिया के रामबाग निवासी अनूप कुमार, काकादेव के रजत, गोवर्धनपुरवा के सनी गौतम, ट्रांसपोर्ट नगर के अमन राज राघव के रूप में हुई है।

मीटिंग के नाम पर बुक कराता था कमरा
लव सिंह कानपुर दक्षिण के जूही मंडल का मंडल मंत्री बताया जा रहा है। जूही के परमपुरवा का रहने वाला सरगना संदीप कुमार साहू मौके से भाग निकला। पूछताछ में सामने आया कि संदीप कुमार साहू पांच से छह हजार देकर मीटिंग के नाम पर कमरा बुक कराता था। संदीप पहले भी सेन पश्चिम पारा और गोविंदनगर थाना क्षेत्र में जुए में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

अधिकारियों के पास सफेदपोश और रसूखदारों के फोन आए
एडीसीपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के साथ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा नेता लव सिंह के कई फोटो शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ सोशल मीडियो पर वायरल हो गई। पुलिस की दबिश के बाद अधिकारियों के पास कई सफेदपोश और रसूखदारों के फोन आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें