शहर के अलग-अलग स्थानों पर गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया। मकराबटगंज स्थित रामकृष्णा वेलफेयर सोसाइटी अपार्टमेंट में सात दिवसीय गणेश उत्सव अत्यधिक धूमधाम से मनाया गया। रविवार को हवन व भंडारा कर ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन परमट पर किया गया। शारदानगर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया।