फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मिलावटी मसालों पर FSDA का एक्शन, मसाला यूनिटों में 4.82 लाख की सामग्री सीज, 19 नमूने जांच के लिए भेजे

Fri, 10 Jul 2026 01:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने श्याम नगर और अपट्रान स्थित मसाला इकाइयों पर छापेमारी की। विभाग ने मिलावट और लेबलिंग की कमी के कारण 4.82 लाख रुपये का खाद्य सामान सीज किया है और कुल 19 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को मसालों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। श्याम नगर स्थित गुरुकृपा और हरिकिशन की मसाला यूनिट में छापेमारी की। इस दौरान 19 खाद्य नमूने जांच के लिए संगृहीत किए गए, जबकि करीब 4.82 लाख रुपये की खाद्य सामग्री सीज कर दी। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप ने बताया कि श्याम नगर स्थित श्री गुरुकृपा (एसजीके मसाले) की निर्माण इकाई संचालित है। जांच में मसालों का रखरखाव संतोषजनक नहीं मिला।

विज्ञापन

परिसर में 1,050 किलोग्राम मिक्स्ड अचार खराब तरीके से रखा हुआ था। उसका नमूना लेकर शेष 1,049 किलोग्राम अचार (अनुमानित मूल्य तीन लाख रुपये) सीज कर दिया गया। 90 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर बिना बैच नंबर और आवश्यक लेबलिंग का मिला। यह करीब 22,500 रुपये का था। वहीं 40 किलोग्राम धनिया पाउडर मिथ्या छाप (मिसब्रांड) पाया गया, जिसकी कीमत आठ हजार रुपये थी। 264 किलोग्राम मिर्च पाउडर की गुणवत्ता संदिग्ध मिली। इसकी कीमत 66 हजार रुपये आंकी गई।

विज्ञापन

प्रयोगशाला भेजे गए हैं 19 नमूने
वहीं 50 किलोग्राम हल्दी पाउडर और 120 किलोग्राम पैक लाल मिर्च पाउडर मिलावटी मिला। कीमत क्रमश: 22 हजार और 36 हजार रुपये आंकी गई। टीम ने पूरी सामग्री सीज कर दी है। इसके बाद अपट्रान स्थित हरिकिशन मसाला यूनिट का निरीक्षण किया। यहां पिसी धनिया, पिसी लाल मिर्च और मिलावट के संदेह में रखे गए चावल सहित तीन नमूने लिए गए। 280 किलोग्राम पिसी धनिया (करीब 28 हजार रुपये मूल्य) सीज कर कारोबारी की जिम्मे सौंप दिया गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि सभी 19 नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सीज सामग्री पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें