फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: धर्म छिपा फेसबुक पर फैशन डिजाइनर से की दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर छोड़ा

Sun, 28 Feb 2021 12:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में धर्म छिपाकर फेसबुक पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म, गालीगलौज, एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


फेसबुक पर राजवीर केसरिया के नाम से आईडी चलाने वाले शख्स ने नवाबगंज निवासी फैशन डिजाइनर से दोस्ती करने के बाद नौकरी लगवाने का झांसा दिया। अपने घर का पता लखनऊ बताया। आरोप है कि प्रेम प्रसंग फांसकर उसने शारीरिक संबंध बनाए।

जनवरी में गर्भ से होने पर उसने बातचीत बंद कर दी। पीड़िता ने किसी तरह उसके परिजनों का पता लगाकर संपर्क किया। इस पर मालूम पड़ा कि राजवीर का असली नाम मोहम्मद आरिफ है।
विज्ञापन


वह रायबरेली के लालगंज का रहने वाला है। इस बारे जब उससे पूछा तो गालीगलौज कर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें