फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शातिरों ने क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख रुपये, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 10 Sep 2025 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
शास्त्रीनगर गुरुद्वारा के पास रहने वाले अजय भाटिया के क्रेडिट कार्ड से शातिरों ने एक लाख रुपये पार कर दिए। बुधवार को उन्हाेंने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अजय का फजलगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। सोमवार को उनके क्रेडिट कार्ड से करीब एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। उनका दावा है कि उनके पास न तो कोई ओटीपी आई था और न ही मैसेज या लिंक आया। उन्होंने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराने के साथ ही साइबर सेल में शिकायत की। काकादेव इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें