फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: बस ने बाइक और स्कूटी में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत, तीन घायल

Wed, 10 Sep 2025 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिठूर थानाक्षेत्र के नारामऊ कस्बे के सामने जीटी रोड पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पहले बाइक और फिर भागने के चक्कर में स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सुबह 10 बजे कल्याणपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने जीटी रोड पर बाइक सवार शिवराजपुर के भटपुरा निवासी वीरेंद्र कुशवाहा और जितेंद्र उर्फ जीतू में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


बाद में भागने के चक्कर में स्कूटी सवार सचेंडी निवासी अली बहादुर उर्फ छुटकऊ (65) और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची एनएचआई की एंबुलेंस से घायलों को कल्याणपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अली बहादुर ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। बिठूर कार्यवाहक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें