गुजैनी थाना क्षेत्र के तात्याटोपेनगर निवासी प्रताप नारायण शुक्ला की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार को साइबर ठग ने फोन किया। अपना रिश्तेदार अशोक बताया। कहा उसका परिचित उसे एक लाख रुपये ऑनलाइन भेज रहा है लेकिन खाते में दिक्कत आ रही है। उसके कहने पर उन्होंने अपना अकाउंट नंबर दे दिया। कुछ देर बाद प्रताप के मोबाइल पर पहले 70 हजार और फिर 30 हजार रुपये खाते में आने का मैसेज आया।