फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिजली का बिल कम कराने के नाम पर ठगी, रुपये वापस मांगने पर युवक पर लोहे की रॉड से किया हमला

Sun, 11 Oct 2026 06:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हनुमंत विहार थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में बिजली का बिल कम कराने के लिए दिए 10 हजार रुपये वापस मांगने पर युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। योगेंद्र विहार निवासी नितिन वर्मा के मुताबिक, दोस्त अंकित का बिजली बिल कम कराने के लिए तिरंगा चौराहा निवासी अरुण कुमार उर्फ टिंकल को सितंबर में 10 हजार रुपये दिए थे, लेकिन बिल कम नहीं हुआ। 30 सितंबर को चतुर्वेदी बिल्डिंग स्थित केबीएस-सोलर कार्यालय में रुपये मांगने पर अरुण ने गाली-गलौज कर नितिन पर रॉड से हमला किया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें