काकादेव के पांडुनगर मॉडल टाउन निवासी एसके ओबरॉय की पत्नी संजना ओबरॉय ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 26.52 लाख रुपये की ठगी होने पर मोबाइल धारक के खिलााफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर दूसरे नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई। इसमें एक्स शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
विश्वास करने पर छह फरवरी से 16 फरवरी तक 18 ट्रांजेक्शन एचडीएफसी बैंक और बैंक आफ बड़ौदा के अपने खातों के माध्यम से किए। कंपनी द्वारा धोखा करके उनसे कुल 26.52 लाख रुपये ठग लिए गए। बात में पता चला एक्स ट्रेड फर्जी और जाली कंपनी है। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।