कारवालो नगर निवासी महिला कारोबारी अनामिका मिश्रा ने रायपुरवा थाने में पनकी साइट-5 स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गजेंद्र सिंह चौहान, निदेशक लक्ष्मी सिंह और सेल्स मैनेजर सोमवीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि अक्तूबर 2025 में सोमवीर सिंह ने कपड़े की आपूर्ति के लिए संपर्क किया। 16 अक्तूबर से 29 दिसंबर के बीच नौ बिलों के जरिये कुल 18,12,446 रुपये का माल कंपनी को भेजा गया।
भुगतान के लिए एसबीआई और इंडियन ओवरसीज बैंक के दो चेक दिए गए। दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद रकम मांगने पर आरोपियों ने भुगतान करने के बजाय माल खराब होने की बात कही और वापस लेने से इनकार कर दिया। रायपुरवा थानाप्रभारी अजयकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।