फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, कंपनी के डायरेक्टर समेत चार पर रिपोर्ट

Sat, 07 Mar 2026 11:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में बियांड रिसर्च एवं डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशकों और प्रतिनिधि समेत चार लोगों पर नजीराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

कानपुर देहात के विमलेश कुमार ने बताया कि कंपनी का कार्यालय लाजपतनगर में है। इसमें आशीष कुमार चतुर्वेदी, राजेश सिंह, जितेंद्र कुमार दीक्षित निदेशक और चंद्रभान यादव प्रतिनिधि हैं।

प्रतिनिधि चंद्रभान ने उन्हें कोयलानगर में 1100 वर्गफीट का प्लॉट दिलाने का झांसा दिया था। विमलेश ने नाै मार्च 2018 को कंपनी से अनुबंध कर 1,92,687 रुपये जमा किए। सारी किस्तें जमा होने के बाद उनसे सभी दस्तावेज और रसीदें ले ली गईं। उन्हें 2.25 लाख रुपये भुगतान का आश्वासन मिला लेकिन न प्लॉट मिला न रकम। नजीराबाद निरीक्षक राजकेसर यादव ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें