बिल्हौर के अरौर मकनपुर में शुक्रवार से उर्स मेला शुरू हो रहा है जो दस नवंबर तक चलेगा। इसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने इज्जतनगर मंडल के फर्रुखाबाद-अनवरगंज रेल खंड स्थित अरौल मकनपुर रेलवे स्टेशन पर सात से 11 नवंबर तक चार ट्रेनों का दो मिनट का ठहराव दिया है। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 15037 अनवरगंज-कासगंज अरौल मकनपुर पर दोपहर 12:50 पहुंचकर 12:52 बजे प्रस्थान करेगी। 15038 कासगंज-अनवरगंज अरौल मकनपुर पर दोपहर 04:37 बजे पहुंचकर 04:39 बजे, 14117 प्रयागराज- भिवानी एक्सप्रेस रात 07:45 बजे आकर 07:47 बजे और 14118 भिवानी- प्रयागराज एक्सप्रेस अरौल मकनपुर पर सुबह 07:47 आकर 07:49 बजे रवाना होगी।