फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लुभावने ऑफर के चक्कर में न पड़ें, खाता हो जाएगा खाली

Thu, 06 Nov 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-10- परिचय- मिशन श​क्ति कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देतीं इंस्पेक्टर रीता सिंह
विज्ञापन
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में साइबर थाना टीम ने साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना रीता सिंह ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना खाता नंबर, ओटीपी, एटीएम कार्ड, एसएमएस न बताएं, नहीं तो साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, नई सिम लेने के लिए कई बार फिंगर स्कैन न करें। साथ ही बोनस प्वाइंट, रिवार्ड प्वाइंट, कैशबैक, केबीसी आदि लुभावने ऑफर के लालच में अपना बैंक डिटेल फोन पर शेयर न करें।
कम समय में पैसा डबल करने, क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट कर ज्यादा रिटर्न मिलने जैसे लुभावने स्कीम के लालच में न आएं। इसके साथ ही फेसबुक, इस्टाग्राम, ब्लॉग, एक्स चैट रूम आदि जैसे किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी निजी जानकारी जैसे घर का पता, फोन नंबर, जन्मतिथि और जन्म स्थान आदि तथा वर्तमान लोकेशन कभी भी शेयर न करें। कोई घटना होने पर पुलिस व साइबर थाना में शिकायत करें। इस मौके पर शिवम द्विवेदी सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें