फिलहाल बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा
वहीं, कांशीराम अस्पताल में भर्ती महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद रोगी के संपर्क में आए परिजनों में भी खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को कांशीराम अस्पताल से महिला के तीनों परिजनों पिता, मां और भाई के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। तीनों परिजनों में फिलहाल बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीएमएस डॉ. पियूष मिश्रा ने बताया कि संपर्क में आए लोगों की जांच के सैंपल भेजे गए हैं।
नवजात सहित चार रोगियों की रिपोर्ट निगेटिव
गुरुवार को आई स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट में नवजात सहित चार रोगी नेगेटिव मिले हैं। नवजात कांशीराम के एसएनसीयू में भर्ती है, वहीं तीन रोगी 17 वर्षीय, 24 और 27 वर्षीय रोगी हैलट में ही आए थे, जिनकी जांच की गई। चारों रोगियों की रिपोर्ट नेगेटिव है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक है।