फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दो लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले सरगना समेत चार भेजे गए जेल

Sun, 21 Sep 2025 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शनिवार को पुलिस ने सॉल्वर व अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर से जबकि साथियों को बाहर से पकड़ा था। 
विज्ञापन
पकड़े गए सॉल्वर गैंग के चार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थानाक्षेत्र में रूमा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से नेवी कोस्ट गार्ड की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर धांधली करने वाले गिरोह का सरगना फिरोजाबाद निवासी सॉल्वर जतिन निकला है। जतिन ने दो लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका लिया था। क्राइम ब्रांच और महाराजपुर पुलिस ने पकड़े गए सरगना समेत चारों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। केंद्र व्यवस्थापक राजीव शुक्ला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को परीक्षा के दौरान पुलिस ने जतिन, अभिषेक कुमार, प्रवेश और कासिम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में जतिन ने बताया कि दो लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का सौदा हुआ था। इनमें से 50 हजार रुपये उसे परीक्षा देने के बाद केंद्र के बाहर मिलने थे जबकि शेष 1.50 लाख रुपये परीक्षा पास कराने के बाद देने की बात तय थी। एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि सरगना जतिन ग्वालियर और लखनऊ के कृष्णानगर थाने से जेल जा चुका है। पुलिस चारों आरोपियों की कुंडली खंगालकर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

टीम को परीक्षा केंद्र में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बूढ़ा भरथना निवासी जतिन संदिग्ध मिला। जांच में फर्जी दस्तावेजों की मदद से परीक्षा देने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में जतिन ने बताया कि वह आगरा के नगला कली देवरी रोड निवासी अभिषेक कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। जतिन और अभिषेक ने अपनी सीटें बदल ली थीं। इसके बाद दोनों से पूछताछ के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर से उनके साथी आगरा के खलौली थाना अंतर्गत सैमरा निवासी कासिम व वहीं के नगला कली निवासी प्रवेश पांडेय को भी पकड़ लिया गया। एसीपी चकेरी के अनुसार कासिम भी साॅल्वर है वह दूसरी पाली में अभ्यर्थी प्रवेश पांडेय की जगह परीक्षा देने आया था लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही दोनों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें