फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाकुंभ के लिए चलेंगी चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी

Sat, 15 Feb 2025 05:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाकुंभ के लिए रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए चार जोड़ी नई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के लिए उत्तर मध्य रेलवे चार जोड़ी नई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ट्रेनें से यात्री प्रयागराज का सफर कर सकेंगे। ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पर अप व डाउन रूट पर चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 08867 गोंदिया-टूंडला 18 फरवरी की सुबह 2:10 पर प्रयागराज से चलकर तड़के सवा पांच बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08868 19 फरवरी की दोपहर तीन बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। शाम 6:50 पर प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08863 इतवारी-टूंडला 21 फरवरी की सुबह 2:10 पर प्रयागराज से चलकर तड़के 5:15 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08864 21 फरवरी को दोपहर 3:05 बजे गोविंदपुरी से चलकर शाम 6:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08769 दुर्ग-टूंडला 22 फरवरी की सुबह 2:10 पर प्रयागराज से चलकर तड़के 5:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन संख्या 08770 22 फरवरी की दोपहर 3:05 पर गोविंदपुरी से चलकर शाम 6:50 पर प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08869 24 फरवरी की सुबह 2:10 पर प्रयागराज से चलकर तड़के 5:20 पर गोविंदपुरी स्टेशन आएगी। ट्रेन संख्या 08870 24 फरवरी की दोपहर गोविंदपुरी से 3:05 बजे चलकर शाम 6:50 पर प्रयागराज पहुंचाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें