फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विधायक के नंदोई के घर से 90 लाख की चोरी के चार आरोपी औरैया से गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 09:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विधायक के नंदोई के घर से 90 लाख की चोरी के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक नसीम सोलंकी के नंदोई के घर हुई 90 लाख की चोरी का माल खरीदने वाले दो सुनार समेत चार आरोपियों को जाजमऊ पुलिस ने औरैया से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी निवासी जावेद आलम विधायक नसीम सोलंकी के नंदोई हैं। इसी साल आठ फरवरी को जावेद आलम के घर से ढाई लाख रुपये नकद और 82 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने पहले गुजैनी पतरसा निवासी आरोपी सागर सिंह उर्फ गुज्जर, दबौली निवासी विक्रम उर्फ विक्की और दबौली गांव निवासी सूरज वर्मा उर्फ काली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने औरैया के सराफा कारोबारी हर्षित सोनी को सोना बेचने की बात कबूली थी।

तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को सूचना के आधार पर पर पुलिस ने अकील कंपाउंड के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान औरैया की पर्थु गली निवासी हर्षित सोनी, आवास विकास निवासी वीरेश कुमार, तिलकनगर निवासी बुधराम और होमगंज सराफा बाजार निवासी प्रवीन जाधव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गाड़ी मालिक नीरज चौहान उर्फ छोटू गैंग का सरगना है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग चोरी का सोना खरीदने के बाद उसे गला देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें