फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फॉग्सी की कॉन्फ्रेंस का पूर्व राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर होगा विचार-विमर्श

Sat, 13 Sep 2025 12:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फॉग्सी की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। इस दौरान एनीमिया, कैंसर मुक्त भारत, पोषण और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा रही है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
फॉग्सी की कॉन्फ्रेंस का पूर्व राष्ट्रपति ने किया शुभारंभ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी और फॉग्सी (की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। इस दौरान उनके साथ डॉ. मीरा अग्निहोत्री, मंत्री असीम अरुण, डॉ. सुनीता तेंदुलकर, डॉ. अवध दुबे, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. कल्पना दीक्षित, डॉ. विनय पाठक और डॉ. किरण पांडे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन

कॉन्फ्रेंस में एनेमिया मुक्त भारत, कैंसर मुक्त भारत, पोषण युक्त भारत और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। विशेष सत्रों में महिलाओं में एनीमिया के बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव और बांझपन जैसे विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श होगा। स्प्रिचुअल ऑब्सटेट्रिक वर्कशॉप में "आओ बनें संस्कारवान पीढ़ी" थीम के साथ किशोरियों को आध्यात्म से जोड़ने और उसके सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें