फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हादसे में कबड्डी के पूर्व नेशनल खिलाड़ी व छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 18 Aug 2026 09:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अमित कुमार सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चकेरी थानाक्षेत्र में अहिरवां फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार न्यू आजाद नगर निवासी अमित कुमार सिंह (37) की मौत हो गई। परिजन के अनुसार वह कबड्डी के पूर्व नेशनल खिलाड़ी था। न्यू आजाद नगर निवासी अमित सिंह के परिवार में पत्नी सव्या, बच्चे विवान और कृतिका हैं। अमित तीन भाइयों विनोद और अनुज में सबसे छोटा था।

विज्ञापन


बड़े भाई विनोद ने बताया कि मंगलवार सुबह चकेरी ऑफिस जाते समय अहिरवां के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रिटेनिंग वाल पर सिर टकरा गया। हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा। पीछे से आ रहे ऑफिस के अकाउंटेंट ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। वह लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 

विज्ञापन

विमलेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
खाटू श्याम दर्शन कर लाैटे छात्र की हादसे में माैत
खाटू श्याम दर्शन कर लाैटे साढ़ के कुढ़नी जसरा निवासी इंटर के छात्र विमलेश (15) की हादसे में मौत हो गई। विमलेश के परिवार में मां बीना, छोटा भाई हैं। पिता दिनेश सऊदी में हैं। चचेरे भाई मनीष ने बताया कि वह और विमलेश 16 अगस्त को खाटूश्याम ट्रेन से गए थे। सोमवार रात दोनों ट्रेन से लाैटे। इसके बाद साधन से नरवल पहुंचे। वहां से पैदल घर के लिए जा रहे थे तभी नरवल ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में विमलेश की मौत हो गई। महाराजपुर इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें