पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की आत्मा की शांति के लिए तीन दिसंबर को शांति पाठ व हवन उनके पोखरपुर ओमपुरवा स्थित आवास में होगा। वहीं मंगलवार को उद्यमी व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के करीबी रौनक टंडन ने स्व. श्रीप्रकाश के बेटे सिद्धार्थ जायसवाल से उनकी बात कराई। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक जताने के साथ पुरानी यादें भी ताजा कीं। उन्होंने हमेशा सहयोग करने की बात कही। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि शांति पाठ व हवन सुबह 11 बजे से होगा। इसी तरह सात दिसंबर को तिलक हाल में श्रीप्रकाश जायसवाल की स्मृति में सर्वदल सर्वसंगठन शोक सभा का आयोजन होगा।