घटनास्थल के पास खून से सनी ईंट और कुछ कपड़े पड़े थे
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह मोहल्ले के बच्चे घर से 200 मीटर दूर एक खाली प्लॉट के बगल में क्रिकेट खेल रहे थे। प्लॉट में गेंद जाने पर बच्चे बाउंड्री फांद कर गेंद खोजने पहुंचे, तो उन्हें सोनू खून से लथपथ पड़ा था। बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी, तो वहां भीड़ लग गई। सोनू के परिजन मौके पर पहुंचे, तो घटनास्थल के पास खून से सनी ईंट और कुछ कपड़े पड़े थे। उसके सिर और कान से खून निकल रहा था।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे आनन फानन हैलट ले गए। वहां बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। कल्याणपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इंकार किया। युवक शराब का लती था, आशंका है कि नशे में हुए विवाद में घटना हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।