फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव के घर बड़ी लूट, बंधक बनाकर 50 लाख का माल किया पार, लुटेरों की तलाश तेज

Tue, 13 Oct 2026 08:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा के प्रदेश मंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव के घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर 50 लाख रुपये की लूटपाट को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता रमेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। भाजपा के प्रदेश मंत्री और तीन बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके रमेश यादव के घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया।

विज्ञापन

बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधकर लगभग 50 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Trending Videos

पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे मौके पर
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पाकर देर रात अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा, डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी और स्थानीय थाने की भारी फोर्स तुरंत रमेश यादव के आवास पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसपा से लड़ चुके हैं चुनाव
फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। बता दें कि रमेश यादव तीन बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं और वर्ष 2022 में बसपा के टिकट पर बिठूर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा के प्रदेश मंत्री के पद पर हैं। एक कद्दावर राजनीतिक हस्ती के घर हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें