फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पूर्व परिचित ने हड़पे 25 लाख, रुपये मांगने पर दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
किदवईनगर के साकेतनगर निवासी संजय कटियार से जालसाज ने उधार में दिए 25 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कटियार ने बताया कि कल्याणपुर के पनकी रोड निवासी आलोक कुमार उनके पूर्व परिचित थे। व्यापार के सिलसिले में कुछ रुपये की मांग की। संजय ने 20 दिसंबर 2023 से 7 जुलाई के बीच उन्हें 25 लाख आठ हजार 453 रुपये दे दिए।
विज्ञापन


तय समय के बाद जब वह अपने रुपये मांगने घर पहुंचे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। जोर दिया तो फर्जी मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी से गुहार लगाई। एडीसीपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें