फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 25 किलो रंगीन फिंगर चिप्स कराया नष्ट, आठ खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Fri, 31 Jul 2026 01:48 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत बर्रा से किदवईनगर तक विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान किदवईनगर में 25 किलोग्राम हानिकारक रंग मिले फिंगर चिप्स को मौके पर नष्ट कराया गया, जबकि दूध, दही, पनीर और कुल्फी समेत कुल आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
रंगीन फिंगर चिप्स की जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सख्ती के बाद भी खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर में विशेष अभियान चलाकर किदवईनगर स्थित एक प्रतिष्ठान पर बिक्री के लिए रखे 25 किलोग्राम रंगीन फिंगर चिप्स पकड़े। जांच में इनमें हानिकारक रंग की मिलावट पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।

विज्ञापन

इसके साथ दूध, दही, पनीर और कुल्फी समेत अन्य आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बर्रा से दूध और पनीर, घाटमपुर से मिश्रित दूध व पनीर, जवाहर नगर से कुल्फी, पनकी से पनीर, रामनारायण मार्केट से दूध, फजलगंज से दही तथा किदवईनगर से सांभर और चिली पनीर के नमूने लिए।

विज्ञापन

लगातार जारी रहेगा अभियान
सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि किदवईनगर स्थित प्रतिष्ठान में मिले रंगीन फिंगर चिप्स स्वच्छता मानकों के विपरीत पाए गए थे जिस पर उन्हें नष्ट करा दिया गया। संजय प्रताप सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वर्षा ऋतु को देखते हुए मिलावट और गंदगी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें