सीएसजेएमयू में श्रीरामचरितमानस और श्रीमद्भगवद्गीता पर सेमिना
- फोटो : amar ujala
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू में बुधवार को श्रीरामचरितमानस एवं श्रीमद्भगवद्गीता में जीवन प्रबंधन विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। उन्होंने चिन्मय मिशन, इंदौर के आचार्य स्वामी प्रबुद्धानंद और मुंबई के मानस मर्मज्ञ वीरेंद्र याज्ञनिक को सम्मानित किया। इस अवसर पर, विश्वविद्यालय परिसर में गोस्वामी तुलसीदास जी की एक मूर्ति भी स्थापित की गई, जो उनके विराट योगदान को समर्पित थी।