कोहरे के चलते रविवार को आधा दर्जन ट्रेनें 16 घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। इस कारण करीब 535 यात्रियों ने टिकट रद्द कराए। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। रविवार को 04152 मुंबई एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 16 घंटे, 09526 नाहरगुल-हापा स्पेशल चार घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल छह घंटे, 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत सवा दो घंटे, 12801 पुरुषोत्तम-एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन आईं।