रावतपुर थानाक्षेत्र के मसवानपुर धामीखेड़ा निवासी अशोक यादव की मयंक ट्रेडर्स नाम से फर्म है। वो पान मसाला कारोबारी है। घर के पास ही माल रखने के लिए गोदाम बना रखा है। अशोक ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे वह गोदाम में माल रखकर वापस घर आए। करीब नौ बजे पड़ोसियों ने गोदाम में आग लगने कि सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सूचना पुलिस को दी। रावतपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और इलाकाई लोगों की मदद से पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अशोक यादव ने बताया की आग कैसे लगी है इसकी जानकारी नहीं है। आग से करीब 30 लाख का माल जलकर राख हुआ है। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि गोदाम में आग लगी थी आग पर काबू पा लिया गया है।