फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्वारियां: कीड़ों के साथ मच्छरों का प्रकोप, बाढ़ के बीच बढ़े बुखार के मरीज, इन गांवों में कमर तक भरा पानी

Fri, 12 Sep 2025 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में ख्योरा कटरी, बिठूर कटरी और शहरी क्षेत्रों के 22 से अधिक गांवों में बाढ़ का कहर जारी है। हालांकि कुछ गांवों में पानी थोड़ा घटा है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों को अभी भी बुखार और अन्य बीमारियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ख्योरा कटरी के बनियापुरवा गांव में भरे बाढ के पानी में सामान लाद कर जाता युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बाढ़ से जूझ रहे ख्योरा कटरी, बिठूर कटरी व शहरी क्षेत्र के 22 से अधिक गांवों के लोगों को बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिली। हालांकि बाढ़ जूझ रहे भोपालपुरवा और भगवानदीनपुरवा के अलावा अन्य गांवों से करीब दो इंच पानी घटा है, लेकिन मुसीबतें बरकरार हैं। बाढ़ के साथ मच्छरों और जल कीटों के काटने से ग्रामीण बुखार और अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

विज्ञापन

बनियापुरवा गांव में भरे बाढ के पानी में निकलते समय लडखडा कर गिरने से बची युवती - फोटो : amar ujala

इसके चलते स्वास्थ्य शिविरों में भीड़ उमड़ रही है। अधिकतर ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। बृहस्पतिवार को सीएमओ हरिदत्त नेमी ने इन शिविरों में पहुंचकर कई ग्रामीणों को दवाइयां दीं। प्रशासन और समाजसेवियों ने गंगा बैराज पर आसरा लिए करीब पांच हजार लोगों को भोजन बांटा। प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के शरणस्थल पर करीब छह किलोमीटर तक प्रकाश की व्यवस्था कराई है।

ख्योरा कटरी के बनियापुर और लक्ष्मणपुरवा गांव के बाढ ग्रस्त गांव के लोग राहत शिविर मे - फोटो : amar ujala

जन प्रतिनिधियों ने राहत सामग्री वितरित की
भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने भोजन तो सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने राहत सामग्री वितरित की। हरिद्वार और गर्रा नदी से कम पानी आने के कारण बृहस्पतिवार देर शाम गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर कम हुआ। शाम को गंगा बैराज की अपस्ट्रीम में जलस्तर 114.98 मीटर पर पहुंच गया। बैराज के आगे डाउन स्ट्रीम में यह 114.48 मीटर रहा।

बाढ़ के पानी में नाव से बच्चें को लेकर घर जाती महिला और सामान लेकर निकलता युवक - फोटो : amar ujala

जलस्तर एक सेंटीमीटर घटकर 113.22 मीटर रहा
नरौरा से शाम को 86,603 क्यूसेक और हरिद्वार से 60,495 क्यूसेक पानी आया। शाम को बैराज से 4,48,609 क्यूसेक पानी निकाला गया। इसके चलते शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर घटकर 113.22 मीटर पर रहा। यहां चेतावनी बिंदु 113 मीटर पर है।

ख्योरा कटरी के लक्ष्मणपुरवा गांव में भरे बाढ़ के पानी में निकल कर जाती महिलाएं व बच्चे - फोटो : amar ujala

इन गांवों में कमर तक भरा पानी
ख्योरा कटरी के दुर्गापुरवा, गिल्लीपुरवा, बनियापुरवा, भोपालपुरवा, भगवानदीनपुरवा, मक्कापुरवा, लक्ष्मनपुरवा और बिठूर कटरी के परपिया, तिसजा, चिरान, ईश्वरीगंज, नया डल्लापुरवा, पुराना डल्लापुरवा, हृदयपुर, प्रतापपुर हरी में कई जगह कमर तक पानी भरा हुआ है। शहरी क्षेत्र के बड़ा रामपुर, कांशीराम नगर, चैनपुरवा, धारमखेड़ा, दिवनीपुरवा, मनीपुरवा, सरजूपुरवा, तिवारी घाट और मंत्रीपुरवा में भी जलभराव बना हुआ है।

बाढ़ के पानी में जाते साइकिल सवार बच्चे सड़क पर हो गए गड्ढे में लड़खड़ा कर गिर पड़े - फोटो : amar ujala

समाजसेवी भी आए आगे
पूर्व प्रधान अशोक निषाद, मल्हू निषाद, श्रीकांत त्रिपाठी, धर्मेंद्र पाल फौजी, पुष्कर शुक्ला, श्रवण कुमार निषाद, वकील शेषनारायन निषाद, आजाद सिपाही, देशराज निषाद, अनुराग पाल, शिवशंकर निषाद, परिवर्तन संस्था, बबलू निषाद, दिलीप निषाद बाढ़ पीड़ितों को लगातार भोजन बंटवा रहे हैं।

विज्ञापन

घरों में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : amar ujala

मोबाइल शौचालय बढ़ाने की मांग
हाईवे पर करीब सात हजार लोग शरण लिए हुए हैं। इनके लिए यश कोठारी चौराहे से एनआरई सिटी तक केवल 10 मोबाइल शौचालय हैं। बाढ़ पीड़ितों ने इनकी संख्या बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें